10 Best Short Moral Stories in Hindi for Kids | बेडटाइम स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी | kidsstoryhindi.com

Short Moral Stories in Hindi for Kids
Short Moral Stories in Hindi for Kids




च्चों को ज़ोर से पढ़ने के कई फायदे हैं। कहानियाँ उन्हें जीवन का पाठ इस तरह से सिखाने का एक शानदार तरीका प्रदान करती हैं जिसे वे समझ सकें। और पढ़ने के लिए नैतिक कहानियाँ ढूँढ़ना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। 

ऑनलाइन बच्चों के लिए लघु नैतिक कहानियों का एक विस्तृत चयन उपलब्ध है। उनमें द बॉय हू क्राईड वुल्फ जैसे क्लासिक्स से लेकर लालच के बारे में बात करने वाले उदास लोग शामिल हैं। हमने अपने बच्चों के मनोरंजन और उनमें मूल्यों को स्थापित करने के लिए इन क्लासिक कहानियों की एक विस्तृत विविधता के लिए पुस्तकालयों की खोज की है। 

हम शीर्ष 25 कहानियाँ साझा कर रहे हैं जिनका हमने और हमारे बच्चों ने आनंद लिया। अपने परिवार में मूल्यवान शिक्षाओं को सुदृढ़ करते हुए आराम से बैठें और कहानी के समय का आनंद लें।

 बच्चों के लिए 10 लघु नैतिक कहानियाँ

#1- प्यासा कबूतर Bed time stories in Hindi बेडटाइम स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी

गर्मी का मौसम था। एक कबूतर था जो हमेशा खुश रहता था। गर्मी के दिनों में सभी झीलें और तालाब भीषण गर्मी के कारण सूख गए थे।



कबूतर बहुत प्यासा था और पानी के लिए बेताब था लेकिन कहीं भी पानी नहीं मिल रहा था। उसने एक दीवार पर पानी के गिलास का चित्र देखा। चित्र देखकर वह दीवार के पास आया।

कबूतर ने सोचा कि ये चित्र असली है और अपनी पूरी ताकत के साथ उस पर टूट पड़ा। वह दीवार से टकरा गया और उसके पंख टूट गए। और वह भूमि पर गिर पड़ा और वहीं असहाय पड़ा रहा। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घायल कबूतर को पकड़ लिया।


कहानी से सीख:
:

अति उत्साह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है

#2- एक व्यस्त छोटी चींटी Ek mehnati chonti ki kahani



एक बार की बात है, एक जंगल में एंडी नाम की एक व्यस्त छोटी चींटी रहती थी। वह हमेशा कुछ न कुछ करता रहता था, इधर-उधर दौड़ता रहता था और कभी कोई ब्रेक नहीं लेता था। एक दिन, ग्रेग नाम का एक लापरवाह टिड्डा वहां आया और उसने एंडी और उसकी कड़ी मेहनत को देखा।

"तुम इतनी मेहनत क्यों करते हो, एंडी? तुम्हें मेरी तरह आराम करना चाहिए और कुछ मौज-मस्ती करनी चाहिए!" ग्रेग ने कहा.

एंडी ने उत्तर दिया, "मुझे सर्दियों के लिए बचत करनी होगी, ताकि मैं ठंड के महीनों में जीवित रह सकूं।"

"ओह, आप इसके बारे में बाद में चिंता कर सकते हैं। अभी जीवन का आनंद लें!" ग्रेग ने कहा और दूर चला गया।

मौसम बदला और सर्दी का आगमन हुआ। एंडी के पास भरपूर भोजन और गर्म घर था, लेकिन बेचारा ग्रेग ठंड में कांप रहा था और भूखा मर रहा था, उसके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था।

एंडी को ग्रेग के लिए खेद महसूस हुआ और उसने अपना भोजन और आश्रय साझा करने की पेशकश की। दयालुता के लिए आभारी होकर, ग्रेग ने अपना सबक सीखा और भविष्य में और अधिक जिम्मेदार होने का वादा किया।

कहानी से सीख:
:

यह है कि जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और आगे की योजना बनाना आवश्यक है। मौज-मस्ती को महत्वपूर्ण कार्यों से विचलित न होने दें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

#3 - दोस्ती - Bedtime stories in Hindi for kids

राहुल और नरेंद्र दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। एक बार दोनों रेगिस्तान से गुजर रहे थे। यात्रा में किसी बहस के दौरान नरेंद्र ने राहुल को चेहरे पे झापड़ मारा। राहुल ने बिना कुछ कहे रेत पे लिखा " मेरे अच्छे दोस्त ने मुझे झापड़ मारा "

bedtime stories for kids in hindi,bed time stories for kids in hindi,बेडटाइम स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी,

कुछ समय बाद उनको मरुद्यान दिखाई दी और वो लोग उस और चल पड़े। वहां पर दोनों नहाने लगे लेकिन कुछ समय बाद राहुल को एहसास नहीं हुआ की वो किनारे के दल दल में चला गया है। बहुत मुश्किल से नरेंद्र ने राहुल को खींच कर बहार निकाला।

राहुल बहार आने के बाद, उसने एक पत्थर पर लिखा : "आज मेरे दोस्त ने मेरी जान बचाई।"

नरेंद्र ने राहुल से उत्सुकता से पूछा, "मैंने तुमको झापड़ मारा तो तुमने रेत में लिखा और अभी पत्थर पे, ऐसा क्यों?"

राहुल ने उत्तर दिया; " जब कोई ठेश पहुचाये तो उसे रेत में लिखने से क्षमा की हवाएं मिटा देंगी। लेकिन जब कोई अच्छा करे तो उसे पत्थर पे लिख के हमेशा के लिए स्थापित कर देना चाहिए। "

इतना सुनते ही नरेंद्र ने राहुल को गले लगाते हुए माफ़ी मांगी और दोनों दोस्त ख़ुशी खुशी अपनी मंजिल की तरफ चल दि

कहानी का सार: 

दोस्त बलि ही कम बनाओ पर अच्छे दोस्त बनाओ

#4- बालू और दो दोस्तों की कहानी Bhaloo aur doston ki kahani

निर्मल और रहीम दो दोस्त थे और वो एक बार अपने गाँव के नजदीक जंगल में घूमने गए। घूमते घूमते वो काफी अंदर चले गए और वापस लौटने लगे, अचानक से उन्हें भालू दिखा। भालू ने भी दोनों को देख लिया और इनकी तरफ बढ़ने लगा।



रहीम को पेड़ पे चढ़ने की कला मालूम थी और उसने बिना निर्मल के बारे में सोचे तुरंत पेड़ पे चढ़ गया। निर्मल ने तुरंत अपना दिमाग लगा के जमीं पे लेट गया क्यूंकि उसने यह सुन रखा था की जानवर शवों को पसंद नहीं करते। जैसे ही भालू नजदीक आया निर्मल ने सांस रोक ली। भालू ने निर्मल को सुंघा और मरा हुआ समझ के लौट गया।

थोड़ी देर बाद रहीम निचे आके निर्मल से पूछा "भालू ने तुम्हारे कान में क्या बोल के चला गया ?" निर्मल ने कहा " भालू ने कहा की रहीम जैसे दोस्तों से दूर रहो "

कहानी से सीख:
: 

जरूरत पड़ने पे काम आने वाले लोग ही दोस्त कहलाने के लायक है।

#5- दो मुर्गे Moral short story in Hindi

दो मुर्गे आपस में बात करते करते अपनी अपनी मजबूती का दवा करने लगे। उसमे से एक ने बोला “चलो मैदान में कूदो वहां पता चल जायेगा की कौन कितना मजबूत है।" इस बात को सुनते ही दूसरा मुर्गा गुस्से में जमींन पर कूद पड़ा और पहले मुर्गे को ललकार के निचे बुलाने लगा। दोनों मुर्गे मैदान में आमने सामने थे।



और दूसरे मुर्गे ने पहले मुर्गे को धराशायी कर दिया और ख़ुशी के मारे उर उर के घायल मुर्गे पे ताना मारने लगा। इसी बिच ऊपर से एक बाज मुर्गे को उड़ता देख तुरंत निचे आया और झपट कर उसको अपने चोंच से पकड़ कर आसमान में लेता गया।

कहानी से सीख:
:

अभिमान ले डूबता है

#6 - चौकीदार ki kahani Hindi main

एक कंपनी के मैनेजर, राहुल, को अपने कंपनी के लिए चौकीदार चाहिए था। उसके लिए उन्होने ने इश्तेहार निकाला। बहुत लोग इंटरव्यू देने आये लेकिन मैनेजर को कोई भी पसंद नहीं आ रहा था। आखिर में राजू नाम का एक व्यक्ति बैठा था जो इंटरव्यू के लिए बैठा था



राहुल ने मोदी से पूछा "आप थके हुए लग रहे है ? कोई बीमारी है क्या ? " राजू ने जबाब दिया : नहीं साहब, ऐसी कोई बिमारी नहीं है, लेकिन नींद नहीं आने की बिमारी है। " राहुल ने तुरंत उसको रात के चौकदारी के लिए रख लिया क्यूंकि वह चाह के भी सो नहीं सकता

कहानी से सीख:
: 

अपनी असलियत नहीं छुपाना चाहिए

#7- मूर्ख कवा और चालक लोमड़ी Morkh kawa aur chalak lomdi

एक बार एक कौवे ने एक दूकान से वडा चोंच में लेके भाग गया। वह उड़ते उड़ते थोड़ी दूर में एक पेड़ पे जाके बैठ गया। इसी बिच एक लोमड़ी ने कौवे के चोंच में बड़ा देख लिया और तुरंत वह कौवे की बड़ाई करने लगा की कौवा कितना सुन्दर है, उसके पंख कितने सुनहरे है और वह बहुत अच्छा गाता है।



लोमड़ी ने कहा "तुम्हरी आवाज़ कितनी अच्छी है एक गाना सुना दो तो मजा आ जाए। "कौवा आत्म मुग्ध होक जैसे ही गाने के लिए मुँह खोला उसके चोंच से बड़ा निचे गिर आया और लोमड़ी उसे खा के वह से चला गया

कहानी से सीख:
: 

दूसरों को मुर्ख मत बनाओ, वरना तुम खुद मुर्ख बन जाओगे

#8- रामलाल का व्यापार

एक दूध बेचने वाला जिसका नाम रामलाल था वह कुछ सालो में बहुत आमिर हो गया क्यूंकि वह गलत तरीके से दूध का व्यापार करता था। वह दूध बेचने के लिए एक नदी पार करके अपने ग्राहकों को दूध देता था। नदी पार करने के दौरान वह दूध में पानी मिला दिया करता था।



यह करके वह खूब आभूषण और पैसा जमा कर चूका था। उसका बेटा बड़ा हो चूका था और उसकी शादी तय हो गयी. वह ढेर सारे आभूषण लेके नाव पे वापस आ रहा था। अचानक से उसकी नाव पलट गयी और सारा का सारा धन और आभूषण डूब गया। रामलाल रोने लगा।

तभी अचानक से नदी से आवाज़ आयी "रोना बंद करो, जो डूबा है वह तुम्हारा था नहीं, तुमने गलत तरीके से इसको अर्जित किया था और इसलिए वो तुमसे छिन गया। "

कहानी से सिख: 

सत्यता ही सर्वोच्च निति है

#9- Shair aur khargosh ki kahani

जंगल में गर्मी के मौसम में एक शेर अपने गुफा से निकला क्यूंकि उसको बहुत भूख लगी हुई थी। उसको सामने एक खरगोश दिखा और उसने तुरंत उसको अपने पंजे में कैद कर लिया। उसने कुछ हिचकिचाहट के साथ सोचा "इससे मेरा पेट नहीं भरेगा" ।



इसी बिच शेर को थोड़ी दूर में भागता हुआ एक हिरन दिखाई दिया। हिरन को देखते ही शेर का दिल गदगद हो गया और वह तुरंत खरगोश को छोड़ के वह हिरन की और भागा। आहट पाते ही हिरन तुरंत घने जंगल में गायब हो गया। इसी बिच खरगोश भी वहां से भाग चूका था। वापस आके खरगोश को वहां ना पा कर शेर नेअफ़सोस किया

कहानी से सीख:
: 

जितना अपने पास में हो उससे संतुष्ट होना चाहिए, दुर की चीज़ो के पीछे भागने से अपनी चीजें भी खो जाती है

#10- चतुर बाबा और गांव के लोग Bed time stories in Hindi 

 कई साल पहले एक बाबा गांव में आये और कई लोग अपने दुखो का समाधान पूछने उनके पास गए। बाबा ने आराम से सबके परेशानियों का हल बताया और सभी को कहा की संयम रखो और मेहनत करो । एक महीना तो ऐसा आराम से चलता रहा।  



फिर लोग हर बार उसी समस्याओं के बारे में शिकायत करने आने लगे। बाबा ने सोचा की कुछ करना पड़ेगा।

उन्होंने सबको एक पेड़ के निचे बुलाया और एक दिन उसने उन्हें एक चुटकुला सुनाया और सभी लोग हंसी में झूम उठे। 

कुछ समय बाद, उन्होंने उन्हें वही चुटकुला सुनाया और उनमें से कुछ ही मुस्कुराए, जब उसने तीसरी बार वही चुटकुला सुनाया तो कोई भी नहीं हंसा। 

बाबा मुस्कुराये और बोले " जैसे तुम बार बार एक ही मजाक पे हंस नहीं सकते वैसे ही एक ही समस्या पे बार बार रो क्यों रहे हो ?"

कहानी से सिख : 

चिंता करने से आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा



Post a Comment