स्कूल का होमवर्क, (School Homework) बेडटाइम स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी Bed Time Stories For Kids in Hindi
बहुत समय पहले किसी शहर में आठ साल का शिवम अपने मम्मी-पापा के साथ रहता था, शिवम को खेलना और घूमना बहुत अच्छा लगता था, इस अब मैं वह हमेशा स्कूल के होमवर्क को टाल देता था, मम्मी स्कूल का होमवर्क में कल करूंगा, और जिस दिन स्कूल में टीचर होमवर्क चेक करती थी उस दिन कोई ना कोई बहाना लगाकर स्कूल की छुट्टी कर लेता था,
मम्मी मेरा पेट बहुत दर्द कर रहा है, मैं आज स्कूल नहीं जा सकता, मां ने कहा ठीक है, शिवम आज तुम घर पर ही आराम करो, ऐसे ही बहुत दिनों से चल रहा था, फिर एक दिन अचानक टीचर ने क्लास में सभी बच्चों से कहा बच्चों कल मैं आप सब कि तीनों सब्जेक्ट इंग्लिश हिंदी और मैथ्स की नोटबुक चेक करूंगी, इसलिए कल सभी बच्चे अपनी नोट बुक लेकर आएंगे शिवम का दोस्त अंकित जानता था कि शिवम की कोई भी नोट बुक कंप्लीट नहीं है उसने कहा अब तुम क्या करोगे तुम्हारी तो किसी भी सब्जेक्ट की नोटबुक कंप्लीट नहीं है।
शिवम् ने कहा मुझे पता है इस लिए मैं कल स्कूल नहीं आऊँगा और हमेशा की तरह अगले दिन पेट दर्द का नाटक करने लगा। कल जब स्कूल का टाइम होवा तो उस ने कहा मम्मी मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है
मम्मी ने कहा ठीक है आज स्कूल मत जाना। घर पर आराम करो इस तरह शिवम् ने स्कूल से छुट्टी कर ली , स्कूल मैं टीचर नोटबुक चेक कर रही थी की इतने मैं छुट्टी का वक़त हो गया. टीचर ने बच्चों से कहा जो बचे रह गए उनकी नोटबुक मैं कल चेक करूंगी।
शाम को अंकित पारक मैं खेलने गया तो वहां उसने शिवम को टीचर की सारी बात बताई ,उसने कहा टीचर कल नोटबुक चेक करेगी, शिवम हंसकर बोला मैं कल भी स्कूल नहीं आऊंगा
अगले दिन भी फिर से नोटबुक चेक करते करते छुट्टी का वक़त हो गया और टीचर ने कहा जो बचे आज भी रह गए उनकी नोटबुक मैं कल चेक करूंगी
अंकित ने शिवम् को बताया की आज भी नोटबुक चेक करते करते छुट्टी का वक़त हो गया और टीचर ने कहा जो बचे रह गये उनकी नोटबुक कल चेक हो गी शिवम् खुश हुआ और उस ने अंकित से कहा " अच्छा इस का मतलब तो ये होवा की मुझे कल भी छुट्टी करनी पड़ेगी" इस तरह से नोटबुक चेक करते करते ६ दिन बीत गये और शिवम् भी ६ दिन से स्कूल से बहाना करके छुट्टी मरता रहा
जब शिवम् ने फिर से मम्मी से बहाना बनाया तो शिवम् की मम्मी को बहुत गुस्सा आया और उस ने शिवम् से कहा " मैं तुम्हें ६ दिन से देख रही हों तुम तबियत का बहाना बनाते हो और छुट्टी होने पर सारा दिन दोस्तों से खेलते रहते हो इस लिए आज तो तुम्हें स्कूल जाना ही पड़ेगा
ये सुन कर शिवम बोलता है " पर मेरे पेट में बहुत दर्द है मैं कैसे स्कूल जाऊँगा" मम्मी कहती है की तुम चुप चाप स्कूल जाते हो या में तुम्हारे पापा को बुलाऊँ, शिवम को अपने पापा का बहुत डर था इस लिए वो स्कूल जाने के लिए तैयार हो गया और माँ से कहने लगा "ठीक है माँ मैं स्कूल जाऊँगा
आखिर कार शिवम स्कूल पहुंच गया जब टीचर क्लास मैं आयी तो उसकी नज़र शिवम पर पड़ी तो टीचर ने शिवम से कहा"
तो आज तुम स्कूल आ ही गए, में बहुत दिनों से आपका ही इन्तिज़ार कर रही थी , आज मैं आपकी नोटबुक चेक करूंगी , जल्दी से अपनी सारी नोटबुक मेरे पास ले आओ
ये सुन कर शिवम बहुत डर गया और खड़ा हो कर टीचर से बोला की मैं आज नोटबुक लाना भूल गया ,
टीचर ने शिवम से कहा कैसे तुम नोटबुक लाना भूल गए क्या तुम्हें नहीं पता था की मैं नोटबुक चेक कर रही हों , शिवम ने कहा sorry टीचर,
तब टीचर ने शिवम से कहा की कल अपनी सारे नोटबुक्स ज़रूर साथ लाना, और हाँ भूल कर भी स्कूल से छुट्टी मत करना , ठीक है टीचर , शिवम् टीचर की दांट सुन कर समज गया था की अब कुछ भी करके उसको नोटबुक कम्पलीट करनी ही पड़ेगी
शिवम ने अपने दोस्त अंकित से कहा की मुझे अपनी तीनों नोटबुक्स दे दो ताकि मैं अपनी सारी नोटबुक्स कम्पलीट करोंगा अंकित ने शिवम को साडी नोटबुक्स दे दी और शिवम नोटबुक्स ले कर घर गया और काम पर लग गया ,
शिवम पूरा दिन और पूरी रात नोटबुक्स बनाता रहा और सुबह होते होते उसने तीनों नोटबुक्स कम्पलीट कर ली
अगले दिन शिवम स्कूल गया और वो इस बात से बहुत खुश था की उस ने सारा होमवर्क कर लिया है अब उसे कोई डर नहीं था
क्लास शुरू होते ही सब से पहले टीचर नेशिवम से कहा "शिवम् अपनी सारी नोटबुक्स लेकर मेरे पास आओ "
शिवम तीनों नोटबुक्स ले कर टीचर के पास गया , सारी रात न सोने की वजह से वो बहुत थका होवा था और उसकी आंखेंभी लाल हो गयी थी , टीचर ने शिवम का थका होवा चेहरा डेक कर कहा की मुझे पता था की तुम ने अपना होम वर्क नहीं किया था और तुम ने ये नोटबुक्स सारी रात जाग कर कम्पलीट की हैं इसी लिए तुम्हारी आँखें इतनी लाल हो गयी हैं ,
शिवम! इसी लिए कहते हैं की हमें अपना काम साथ साथ ही करना चाहिए , ताकि बाद मैं हम सारा काम एक साथ करने की मुसीबत से बच सखें , ये बात तुम हमेशा याद् रखना की टालने से कभी भी कोई काम ख़तम नहि होता बल्कि और बढ़ जाता है , शिवम टीचर की बात समज गया और उस ने कहा sorry teacher अब से में सारा काम साथ साथ ही करूंगा और कभी भी किसी काम को कल के लिए नहीं टालूंगा ,
इस तरह शिवम की हर काम को टालने की आदत छूट गयी और वो अपना हर काम वक़त पर करने लगा।

Post a Comment